Siddhan Dham Lodha Pahad Sihora: सिद्धन लोढ़ा पहाड़ सिहोरा यह एक धार्मिक स्थल है जो ऊँची पहाड़ी पर बना, लोड़ा वाले संत के नाम पर प्रसिद्ध है, इन्हें कटाव वाले महाराज भी कहते हैं। लोढ़ा पहाड़ धाम में पहुँच कर मन को बहुत शांति मिलती है। सिद्ध धाम लोढ़ा पहाड़ सिहोरा यह मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले की सिहोरा तहसील में स्थित है जहां पर श्री श्री 108 श्री सीता शरण जी महाराज का सिद्ध प्रसिद्ध मंदिर है। यहां वर्ष भर हमेशा भीड़ लगी रहती है यह धाम अपनी अलौकिक के लिए अत्यधिक प्रसिद्ध है।
जब हम लोग यहां गए थे तो गर्मी का मौसम था और मंदिर पहुंचने में हमको दोपहर का समय हो चुका था। मंदिर तक जाने के लिए पूरा पक्का रोड बना हुआ है। जिससे आप आसानी से मंदिर तक पहुंच जाओगे। मंदिर पहुंचने में आपको एक बड़ा सा कमानिया गेट मिलेगा इसमें श्री सिद्ध धाम लोढ़ा पहाड़ लिखा हुआ मिलेगा। फिर आगे सीढ़ियों मिलेगी जिससे आप चढ़कर के ऊपर जाएंगे। सिद्ध धाम लोढ़ा पहाड़ पर आपको बहुत सारे बंदर भी देखने के लिए मिलेगी जो अधिक संख्या में रहते हैं और हमें परेशान भी नहीं करते हैं। बहुत से लोग इन बंदरों के लिए खाना भी लेकर आते हैं और इन्हें खाना देते हैं जिससे यह बंदर यहीं पर रहते हैं।
लोढ़ा पहाड़ मंदिर पहुंचने में हनुमान जी बड़ी मूर्ति स्थापित है। दोपहर में हनुमान जी के मंदिर को बंद कर दिया जाता है, जिसके बाद दोपहर 3:00 बजे मंदिर के द्वार पुनः खोल दिए जाते हैं।जिससे सभी श्रद्धालु जन हनुमान जी के दर्शन कर सके। और अपनी यात्रा को सुखद बनाते हुए सफल हो। मंदिर भी आपको एक गुफा भी मिलेगी इस गुफा के बारे में लोगों का कहना हैं कि यदि सीताशरणजू महाराज इसी गुफा में तपस्या के लिए जाते हैं। और महीने भर इसी गुफा में तपस्या करते हैं।
- 425 ईस्वी पूर्व में निर्मित 36 हिंदू मंदिरों का समूह तिग्मा कंकाली देवी मंदिर बहोरिबंद I Tigwa Kankali Devi Mandir Bahoriband Katni
- Adi Kumbeshwara Temple Kumbakonam
- Airavatesvara Temple Kumbakonam
यह मंदिर पहाड़ी की चोटी पर बना है और यहां पहुंचने के लिए एक सड़क मार्ग है जो काफी चढ़ाई सीधी चढ़ाई पर पड़ती है। लोढ़ा पहाड़ धाम पहुंचने के लिए आपको पर्सनल गाड़ी से ही आप यहां आ सकते हैं। यह सिहोरा रेलवे स्टेशन से बहुत ही पास है और सिहोरा नगरी से लगभग 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
जब आप यहां जाएं अपनी गाड़ी से तो कृपया गाड़ी को आराम से चलाएं क्योंकि सड़क के दोनों और बहुत खाई है यहां पर आप जब जाएंगे तो आपको शंकर जी भी दर्शन को मिल जाएंगे या लोढ़ा पहाड़ वाले महाराज के भी दर्शन कर सकते हैं। इस जगह के बारे में कहा जाता है कि इस जगह पर पहले बहुत सारे ऋषि मुनि तपस्या किया करते थे।
Siddhan Dham Lodha Pahad Sihora
यहां पर आपको एक छोटी गुफा भी देखने को मिल जाएगी आप इस गुफा को देख सकते आप इसके अंदर नहीं जा सकते क्योंकि इसका दरवाजा बहुत छोटा है हम जब यहां आए तो हमें बहुत अच्छा लगा बहुत सारे बंदर मौजूद थे हमारे पास कुछ प्रसाद वगैरह भी था और कुछ केले व फल वगैरा भी था पर हमने पहली बार यहां के बंदरों को इतने डिसिप्लिन में देखा किसी बंदर ने हमारे साथ के साथ जीना जब भी नहीं की और हमने दिया।
मंदिर के चारों और बहुत ही सुंदर है पहाड़ी पर ऊंचाई होने के साथ ही यह चारों तरफ देखने को मिलती है और वही से एक रेलवे लाइन गुजरती है रेलवे लाइन पर कोई भी रेलगाड़ी देखते ही बनता है। यहां आपको बहुत सारे पक्षियों की आवाज भी सुनने को मिलेगी। लोढ़ा पहाड़ धाम सबसे ऊंची जगह पर स्थित होने के साथ बहुत सुंदर भी है।
जब आप यहां आएंगे तो जबलपुर कटनी हाईवे रोड पर ही पड़ता है वहां जाने के लिए आपको चार-पांच किलोमीटर अंदर जाना होगा। शाम के समय भाई नजारा तो देखते ही बनता है आप आए तो सूर्यास्त को देखें बहुत मन मोहने वाला सूर्यास्त आपको यहां देखने को मिलेगा इतना खूबसूरत सूर्यास्त शायद ही आपने कभी देखा हूं आप यहां मंदिर आए और घूमे।
- जबलपुर का वो रहस्यमयी जगह जहाँ देवी करती हैं जीवंत चमत्कार
- नहान देवी की पहचान, क्यों कहलाती है ये शिला जिसे देखने दूर-दूर से आते हैं श्रद्धालु?
- भागवान शिव शंकर के चरणों से हुआ हिरन नदी का उद्गम कुंडेश्वर धाम कुण्डम जबलपुर मध्य प्रदेश : Kundeshwar Dham Kundam Jabalpur Hiran Nadi ka Udgam sthal
सिद्ध धाम लोढ़ा पहाड़ मध्य प्रदेश के सिहोरा में स्थित एक आध्यात्मिक और धार्मिक केंद्र है। यह एक हिंदू तीर्थ स्थल है जहां भक्त देवताओं से आशीर्वाद लेने और आध्यात्मिक मार्गदर्शन लेने आते हैं। मंदिर परिसर में एक गर्भगृह, भगवान शिव का मंदिर और देवी दुर्गा का मंदिर शामिल है। मंदिर अपने आध्यात्मिक वातावरण के लिए प्रसिद्ध है, और आगंतुक शांति और शांति की भावना का अनुभव कर सकते हैं। मंदिर परिसर में एक ध्यान कक्ष, एक पुस्तकालय और एक कैफेटेरिया भी शामिल है। चिंतन और चिंतन में कुछ समय बिताने के लिए सिद्ध धाम लोढ़ा पहाड़ एक बेहतरीन जगह है।
लोढ़ा पहाड़ धाम सिहोरा पहुंच मार्ग
लोढ़ा पहाड़ धाम सिहोरा पहुंचने के लिए आपको जबलपुर से कटनी हाईवे पर आपको सिहोरा पड़ेगा सिहोरा से ही 6 से 7 किलोमीटर की दूरी पर आपको या धाम मिलेगा आप अपने वाहन दोपहिया जपिया वहां से जा सकते हैं।
“धर्मेंद्र सिंह आर्यन गो में सीनियर डिजिटल कंटेंट राइटर कार्यरत है। उम्र 40 साल है, शैक्षिणिक योग्यता दर्शनशास्त्र में एम.फिल है, मुझे किताबें पढ़ने, लेखन और यात्रा करने का शौक है, मेरा आहार शुद्ध शाकाहारी भोजन है। मुझे भारत के छिपे हुए पर्यटक स्थलों की खोज करने और उन पर लेख लिखने का गहरा जुनून है।
पिछले 18 वर्षों से, मैंने एक ट्रैवल गाइड के रूप में अमूल्य अनुभव एकत्र किए हैं, जिन्हें मैं अब अपने ब्लॉग के माध्यम से गर्व से साझा करता हूं। मेरा लक्ष्य आपको भारत के सबसे आकर्षक यात्रा स्थलों के बारे में आकर्षक और व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना है, साथ ही अन्य उपयोगी ज्ञान जो आपकी यात्रा को बेहतर बनाता है।
मैंने एक ब्लॉगर, YouTuber और डिजिटल मार्केटर के रूप में अपनी भूमिकाएँ निभाई हैं। मैं प्रकृति की गोद में बसे एक छोटे से गाँव में अपने शांतिपूर्ण जीवन से प्रेरणा लेता हूँ। मेरी यात्रा दृढ़ता और समर्पण की रही है, क्योंकि मैंने अपने सपनों को वास्तविकता में बदलने के लिए कड़ी मेहनत की है। अपने ब्लॉग के माध्यम से, मैं अपने द्वारा अर्जित ज्ञान को साझा करना चाहता हूँ और दूसरों को रोमांचकारी यात्रा करने के लिए प्रेरित करना चाहता हूँ।“











Comments are closed.