दुनिया भर के पर्यटकों के लिए भारत देश पर्यटन और यात्रा के लये सर्वश्रेष्ठ स्थानों में से एक हैं, क्योंकि भारत आश्चर्यों और विविधता की भूमि है। आपकी यादगार यात्रा के लिए हिमालय की तलहटी, मैदानीय इलाके, सुन्दर तटीय क्षेत्र, रेगिस्तानों इलाकों और हरे-भरे जंगलों के शानदार दृश्यों से आपका मन मंत्रमुग्ध हो सकता है, वहीं देश की जीवंत संस्कृति भी उतनी ही आकर्षक है। 36 इतिहासिक और सांस्कृतिक स्थल, 51 परिवार के साथ छुट्टियाँ बिताने वाले हिल स्टेशन एवं 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल के बारे में जाने।
36 Visit in India
वास्तव में भारत भौगोलिक रूप से या सांस्कृतिक रूप से विविधतापूर्ण देश है। भारत के कोई भी दो शहर या राज्य एक जैसे नहीं हैं। देश भर में यात्रियों के लिए विभिन्न प्रकार के स्थान मौजूद हैं, जो अद्भुत और बहुत सारे हैं, कुछ स्थान ऐसे हैं जहाँ पर्यटकों का आना-जाना लगा रहता है और कुछ लोग तो एक ही गंतव्य पर कई बार जाते हैं। अगर आप परिवार के साथ छुट्टियाँ बिताने के बारे में सोच रहे हैं तो यह ब्लॉग पढ़ें!

गर्मियों का मौसम आमतौर पर पसीने वाहने वाला और लम्बा गर्म दिन थका देने वाला होता हैं। हमारे भारत देश में बहुत सारे खूबसूरत हिल स्टेशन मौजूद हैं जो, आपको गर्मी से राहत दे सकते हैं। इन स्थानों पर आप अपने प्रियजनों के साथ एक यादगार छुट्टी और सुखद ठंडी जलवायु का आनंद और प्रकृति की सुंदरता का आनंद भी ले सकते हैं। खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियों, सुंदर झीलों और झरनों का आनंद ले सकतें हैं।

भारत में 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल मौजूद हैं, जो विश्व धरोहर स्थलों की सबसे ज्यादा संख्या वाला छटवां देश है। जिसमें यूनेस्को द्वारा मान्यता प्राप्त 32 सांस्कृतिक स्थल, 7 प्राकृतिक स्थल और 1 मिश्रित स्थल मौजूद हैं। मानव सभ्यता और संस्कृति को नजदीक से देखने का पर्यटकों को मौका।यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल का दर्जा उस स्थान को दिया जाता है जिसमें उल्लेखनीय रूप से विशिष्ट सांस्कृतिक, भौतिक और प्राकृतिक पहचान हों।
सम्पूर्ण भारत के किसी भी हिसे में आपकों ढेरों जगह जो रोमांचकारी ट्रैकिंग एवं साहसिक गतिविधियों के साथ समुद्री बीच, जिसमें आप स्कूबा डाइविंग और अंडरवाटर स्पोर्ट्स का मजा ले सकतें हैं, 51 खुबसूरत झरने जो भारत प्राकृतिक संगीत से भर देते हैं। प्राकृतिक, सांस्कृतिक और इतिहासिक पर्यटक स्थलों वाले प्रसिद्ध शहरों की जाने, यात्रा पर जाने से पहले इन पोस्ट को जरुर देखें हो सकता हैं, इसमें दी गयी जानकारी आपके कम आयें।

पर्यटकों को भारत की तटरेखा पश्चिम में गुजरात से दक्षिण में केरल से ओर उत्तर-पूर्व में पश्चिम बंगाल तक यू-टर्न लेती है। इतनी लंबी तटरेखा अविश्वसनीय रूप से सुंदर हैं। अगर आप समुद्र तटों के शौकीन हैं, एशिया के सर्वश्रेष्ठ समुद्र तट अंडमान के समुद्रतट स्नॉर्कलिंग और स्कूबा डाइविंग जैसे अंडरवाटर स्पोर्ट्स के लिए भी सबसे अच्छे हैं। अंडमान जो कैरिबियाई द्वीपों का एहसास देता वह आपके लिए बिल्कुल सही जगह है।

भारत में मौजूद प्राकृतिक से भरपूर 101 सर्वश्रेष्ठ साहसिक खोज यात्रा एवं गतिविधियों में मार्गदर्शन उपलब्ध। पहाड़ों की ऊंची चोटियां और, तेज पानी के वाहव वाली आश्चर्यजनक नदियां , चुनौतीपूर्ण इलाकों की सैर और अन्य रोमांचकारी, साहसिक खेलों जो रोमांच के शौकीनों को यादगार अनुभव प्रदान करती हैं। भारत के किसी भी हिसे में पूर्व, पश्चिम, उत्तर या दक्षिण हो, देश में ऐसे ढेरों विकल्प मौजूद हैं।

भारत के झरने एक शानदार दृश्य प्रस्तुत करते हैं जो, किसी स्वर्ग की एक झलक से कम नहीं, पहाड़ी चिट्टानों की ऊंचाइयों से नीचे गिरतें पानी का झरना देखना कितना शानदार दृश्य होता है। यहां पर भारत के 51 झरनों की जानकारी दी गई है जो, आपको पूरी तरह से आश्चर्यचकित और रोमांच से भर देगीं। विशाल झरने प्रकृति के अद्भुत खूबसूरती, ऊर्जा, ध्वनि पर्यटकों को अपनी ओर खीँच ही लेती हैं।

ट्रैकिंग एक मनोरंजक और प्राकृतिक वातावरण आउटडोर गतिविधि है, आमतौर पर पहाड़ी क्षेत्रों में पगडंडियों या रास्तों पर लंबी पैदल यात्रा या पैदल चलना शामिल है। पर्वतारोहण के विपरीत, जिसमें किसी शिखर के शिखर तक पहुंचना शामिल होता है, ट्रैकिंग यात्रा पर ही केंद्रित होती है, जिससे ट्रैकरों को रास्ते में आश्चर्यजनक परिदृश्य, विविध वनस्पतियों और जीवों और स्थानीय संस्कृतियों में डूबने का मौका मिलता है।

आमतौर पर यात्रा के दौरान हम अक्सर होटलों में रुकना पसंद करते हैं और ट्रिप पर जाने से पहले ऑनलाइन होटल की बुकिंग कर लेते हैं। कई बार होटल बुक करने के बाद मनपसंद रूम नहीं मिल पाता है, पैसे वेस्ट हो जाते हैं। पर हम यह कैसे जाने की की होटल बुक करतें समय खास बातें जो आपकों कम बजट में अपनी पसंद का रूम के साथ यात्रा को अविश्वसनीय सुखद बना देगा।

दक्षिणी एशिया में स्थित भारत दुनिया का दूसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश जिसमें लगभग 4000 से भी ज्यादा शहर है। इसके दक्षिण में हिंद महासागर और दक्षिण पश्चिम में अरब सागर और उत्तर में हिमालय है। क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश है, जिसमें सबसे अविश्वसनीय शानदार दृश्य वाले प्राकृतिक, सांस्कृतिक और इतिहासिक पर्यटक स्थलों वाले प्रसिद्ध शहरों की जाने ।
भारत पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण विविधताओं से भरा पढ़ा हैं, प्राकृतिक, सांस्कृतिक, भौगोलिक, इतिहासिक आश्चर्य और भाषा जब भी आप भारत की यात्रा पर नकलें तो भात यात्रा को पांच क्षेत्रों में बांटे और अपनी यात्रा का आनंद ले।

मध्य भारत में मुख्य रूप से, भारत के हृदय कहे जाने वाले मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जो प्राकृतिक और वन सम्पदा से धनी दो राज्य शामिल हैं। इन दोनों राज्यों में पर्यटकों के लिए विविध प्रकार के आकर्षण, वन्य जीवन, सांस्कृतिक धरोहर, प्राकृतिक से भरपूर खूबसूरत हरी-भरी पहाड़ियां, नदियाँ, मंदिर, पुरातात्विक स्थल, प्रसिद्ध झरने, बाघ अभयारण्य आदि हैं।

आश्चर्यचकित करने वाले स्वर्गीय दृश्य, स्थानीय लोगों का शालीन आतिथ्य, विविध परंपराओं और संस्कृति के साथ-साथ समृद्ध इतिहास और पर्यावरण-अनुकूल जीवन शैली ने पूर्वी भारत को भारत के सबसे अनोखे और विशेष यात्रा स्थलों में से एक बना दिया है। पूर्वी भारत की यात्रा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी हैं।

उत्तर भारत आपको कई मायनों में यात्रा के दौरान आश्चर्यचकित करेगा, इतिहासिक साम्राज्यों के खंडहरों, आध्यात्मिक शहरों, हरी-भरी घाटियों, लुभावने पहाड़ों, हिमालय पर्वत, पवित्र नदियां, सांस्कृतिक एवं तीर्थ स्थल, शाही भव्यता, प्रसिद्ध शहर, वास्तुशिल्प, स्थानीय व्यंजनों का स्वाद दुनिया के सबसे अच्छे यात्रा अनुभवों में से एक है।

पूर्वोत्तर भारत की यात्रा निश्चित रूप से पर्यटकों का पसंदीदा स्थलों में से एक है, जो आपके जीवन के सबसे अद्भुत यादगार यात्रा अनुभवों में से एक होगी। यहां का प्राकृतिक परिदृश्य जितना विविधतापूर्ण है, उतनी ही जनजातियों और संस्कृति का भी, यह आश्चर्यों से भरी भूमि है। जहां आज भी लोग प्रकृति का सम्मान करते हुए पूर्ण रूप से सद्भाव में रहते हैं।

परिवार के साथ विशेषकर सर्दी के मौसम में छुट्टियों के लिए दक्षिण भारत महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल है। तीन तरफ समुद्र से घिरा (अरब सागर, बंगाल की खाड़ी और हिंद महासागर) अंडमान के रोमांटिक समुद्र तट, नीलगिरि के समृद्ध जीवमंडल, गोवा, लक्षद्वीप, कूर्ग, ऊटी, कोडईकनाल, कुमारकोम, वायनाड, हैदराबाद, हम्पी आदि क्षेत्र पर्यटन के लिए प्रसिद्ध है।

पश्चिम भारत समृद्ध संस्कृतिक विरासत और विशाल समुद्र तटों, हरी-भरी हरियाली का अद्भुत मिश्रण जो पर्यटकों के लिए एक आदर्श घूमने लायक सबसे खूबसूरत स्थान है। यह वीरों की ऐतिहासिक भूमि है। रंगों में रंगे हुए रंगीन महलों, देहाती स्वाद, रेगिस्तान के रेत के टीलों, गोवा की लंबी तटरेखा हिप्पी संस्कृति, कच्छ के रण, हरे और सफेद नमक से भरा हुआ है।
Climate of India (Seasons of India)
भारत की जलवायु में विशाल भू-भाग विविध प्राकृतिक स्थलाकृति के कारण मौसम की विस्तृत श्रृंखला के आधार पर, छह प्रकार की प्रमुख जलवायु है, जिनमें पूर्व भारत वर्षा वनों, पश्चिम भारत में शुष्क थार रेगिस्तान, उत्तर भारत में पृथ्वी की सबसे ऊंची और सबसे विशाल पर्वत श्रृंखला के रूप में हिमालय के बर्फीले तिब्बती पठार, अल्पाइन टुंड्रा ग्लेशियर, दक्षिण भारत में समुद्र तट के कारण आर्द्र उष्णकटिबंधीय क्षेत्र शामिल हैं। भारत के कई क्षेत्रों में बिल्कुल भिन्न माइक्रॉक्लाइमेट जोन हैं, जो इसे जलवायु की दृष्टि से दुनिया भर में एकलोता देश बनाता है।

(October to November)
शरद ऋतु

(June to September)
वर्षा ऋतु

(February to March)
वसंत ऋतु

(March to May)
ग्रीष्म ऋतु

(November to December)
हेमंत ऋतु

(January toFebruary.)
शिशिर या शीत ऋतु

हिंदू मंदिर जिसे भगवान का घर माना जाता है। हिंदुओं और देवताओं को एक साथ लाने के लिए बनाई गई एक विशेष संरचना है,जो भगवान को समर्पित है।

हिन्दू तीर्थ स्थलों पर जाने से भगवान और भक्ति से जुड़ी प्राचीन संस्कृति को जानने का मौका मिलता है, साथ ही पौराणिक ज्ञान बढ़ता है। दैनिक जीवन में चल रही परेशानियों से कुछ समय के लिए मुक्ति मिल जाती है। देवी-देवताओं से जुड़ी कथाएं और परंपराएं मालूम होती हैं।

दुनिया रोमांचक स्थलों से भरी हुई है, अपनी यात्रा का अनुभव रोमांचक और जबरदस्त दोनों हो सकता है। यात्रा करने से पहले हमारे साथ जुड़ें, सावधानीपूर्वक एक सफल यात्रा की योजना शुरू करने के लिए मूल्यवान और व्यावहारिक युक्तियाँ साझा करेंगे ताकि आपकी यात्रा परेशानी मुक्त हों। हम बजट यात्रा में विश्वास करते हैं। आपको कम बजट में यात्रा करने का मार्गदर्शन देंगे।

यात्रा के दौरान शानदार तस्वीरें खींचना अपनी यादों को संजोने और दूसरों के साथ अपने फोटो साझा हर कोई करना चाहता है। इस यात्रा गाइड से सेल्फी लेकर अपने सेल्फ-फोटोग्राफी कौशल में आप महारत हासिल कर सकते हैं।

यात्रा वीडियो की शूटिंग शुरू करने से पहले आपके लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि आप किस प्रकार के यात्रा वीडियो बनाना चाहते हैं। मेरे द्वारा उपयोग किए गए सभी कैमरा गियर के बारे में जानकारी दूंगा, जिन्हें मैं अब अपने बैग में रखता हूं।

हमने यात्रा के लिए आवश्यक Gadgets की विस्तृत चेकलिस्ट तैयार की है, जो आपको स्मार्ट पैकिंग करने में मदद करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि आपके पास आरामदायक और आनंददायक यात्रा के लिए सभी आवश्यक चीजें हों।



































