×

Nameri National Park Assam : नमेरी राष्ट्रीय उद्यान असम

Nameri National Park Assam

Nameri National Park Assam : नमेरी राष्ट्रीय उद्यान एक खुबसूरत जगह में से एक हैं जो, भारत के पूर्वोतर में स्थित असम राज्य के तेजपुर से 35 किलोमीटर दूरी शोणितपुर (सोनितपुर) ज़िले में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। नामेरी पार्क का क्षेत्रफल 200 वर्ग कि.मी क्षेत्र में फैला हुआ पूर्वी हिमालय के गिरिपीठ में स्थित है।

नमेरी राष्ट्रीय उद्यान में जंगली काले भैंसे, तेंदुए, काले भालू, कैप्ड लंगूर, पार्क में हाथी बड़ी संख्या में हैं और जंगली सूअर का भी घर है। नमेरी नेशनल पार्क को 1978 में भारत सरकर द्वारा आरक्षित वन घोषित किया गया था। आप यहां हार्नबिल्स, प्लोवर, वुड बतख, पतेना और बकवादी जैसे पक्षियों की प्रजाति मौजूद हैं। इसके लगभग पश्यात दो दशक के लम्बे समय के इंतजार के बाद आखिरकार राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा मिल गया।

भारत में ऐसी अनेक स्थान मौजूद हैं जो, ख़ूबसूरत वादियों के साथ-साथ एडवेंचर से भी भरपूर जीवन भर यादगार रोमांचकारी अनुभव भी प्रदान करता हैं। उन्हीं में से एक है स्थान असम का नमेरी नेशनल पार्क, जो न सिर्फ़ अपनी अनोखी प्राकृतिक ख़ूबसूरती के लिए जाना जाता है बल्कि इसमें पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के जीवजंतु भी पर्यटकों अपनी ओर आकर्षित करते हैं।

Nameri National Park Assam : नमेरी राष्ट्रीय उद्यान असम

नमेरी नेशनल पार्क की उत्तरी सीमायें जो अरुणाचल प्रदेश के पाखुइ वन्यजीव अभयारण्य से जुड़ी हुई हैं। नमेरी राष्ट्रीय उद्यान हिमालय की तलहटी पर स्थित विविध प्रकार की वनस्पतियों एव जीवों की कई प्रजातियों का निवास स्थल है। पार्क के अंदर प्रवाहित होने वाली कई छोटी-छोटी नदियों का यह स्थान मछली पकड़ने के लिए भी काफी लोकप्रिय है क्योंकि मछली पकड़ने के लिए एक आदर्श स्थल है।

नमेरी राष्ट्रीय उद्यान में अर्ध सदाबहार एवं आर्द्र पर्णपाती वन है। पार्क में गन्ना एव बांस की झाड़ियां और नदी के किनारे घास के मैदान मौजूद हैं।नमेरी राष्ट्रीय उद्यान में लगभग पक्षियों की 350 से ज्यादा प्रजातियां यहां पाई जाती हैं। नमेरी राष्ट्रीय उद्यान की यात्रा करने के लिए सबसे अच्छा समय दिसम्बर से मई तक है। आप इसे देखने के लिए गुवाहाटी से 198 किलोमीटर का सफ़र तय कर के सीधे नमेरी नेशनल पार्क पहुंच सकते हैं।

असम राज्य घुमने के लये हजारों की संख्या में पर्यटक सुन्दर पहाड़ियों, चाय के खुबसूरत बागान, कांच की तरह पारदर्शी पानी वाली सुन्दर झीलों से लेकर घाटियों, माजुली द्वीप, ऐतिहासिक स्थलों, कामाख्या शक्तिपीठ, मानस, काजीरंगा, नमेरी राष्ट्रीय उद्यान असम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक हैं।

नमेरी नेशनल पार्क में आपको वहुत ज्यादा संख्या में हाथी देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा अगर आप एडवेंचर और ख़ूबसूरत वादियां, दोनों का आनंद उठाना चाहें तो इन हाथियों की सवारी भी कर सकते हैं। प्रकृति के करीब नमेरी नेशनल पार्क आपके मन को वहुत ज्यादा शांति देगा जो आप पॉकेट फ़्रेंडली बजट में घूम सकतें हैं।

नमेरी नेशनल पार्क के अंदर दो छोटी-छोटी नदियां भी मौजूद हैं, जिसमें नौका विहार का आनंद भी लिया जा सकता है। एक शानदार ट्रिप को पूरा करने के लिए आप रिवर राफ़्टिंग, ट्रैकिंग, जंगल कैम्पिंग कर शहर की भागदौड़ से छुट्टी लेकर कुछ समय सुकून के पल बिताने के लिए बेस्ट है। अगर आप वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफर में इंटरेस्ट रखतें हैं तो इस जगह को एक्सप्लोर कर सकतें हैं।

नमेरी नेशनल पार्क जाने का सही समय

किसी भी जंगल यात्रा या एक्सप्लोर करने के लिए सही समय पर ही जाना चाहिए है। क्योंकि हमारें भारत के कई जंगल गर्मियों में आग की तरह गर्म होतें हैं, तो कही वर्फ के तरह ठन्डे। इसलिए आप कभी भी गर्मियों के समय में नमेरी नेशनल पार्क जाने का प्लान न बनाएं। हालांकि इसका क्षेत्र काफ़ी बड़ा है, जिसके कारण इसका तापमान सालभर सामान्य रहता है, लेकिन यहाँ पर घुमने जाने के लिए सही समय मानसून का मौसम है। इसके बाद सितंबर से लेकर मार्च तक के बीच के समय में कभी भी जा सकतें है।

नमेरी नेशनल पार्क के अलावा असम राज्य में कई और भी प्रसिद्ध जगह है जो घुमने के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है। इन जंगलों में बेहद ख़ूबसूरत नज़ारे, दुर्लभ वन्‍य जीव देखने को मिल जाएंगे। आप चाहें तो इन्हें भी देख सकतें हैं, मानस नेशनल पार्क असम , ओरंग नेशनल पार्क असम , काजीरंगा नेशनल पार्क असम , डिब्रू सैखोवा नेशनल पार्क असम।

Post Comment