Bhaisa Ghat Waterfall Damoh

प्रकृति की खुबसूरत वादियों के बीच मौजूद हैं विशालकाय जलप्रपात भैसा घाट दमोह | Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh

Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh : भाईसा घाट निदान जलप्रपात दमोह, मध्य प्रदेश, भारत में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यह दमोह के भाईसा घाट क्षेत्र में स्थित एक सुरम्य झरना है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए जाना जाता है। लोग इस जगह पर प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लेने, ठंडे पानी में डुबकी लगाने और शांतिपूर्ण वातावरण में आराम करने के लिए आते हैं।

झरना हरे-भरे जंगलों और पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जो इसे पिकनिक, लंबी पैदल यात्रा और अन्य बाहरी गतिविधियों के लिए एक आदर्श स्थान बनाता है। आगंतुक आस-पास के क्षेत्रों का भी पता लगा सकते हैं और स्थानीय लोगों के साथ उनकी संस्कृति और परंपराओं के बारे में जानने के लिए बातचीत कर सकते हैं।

पूरे विश्व भर में बहुत सी ऐसी जगह होती हैं। जहाँ पर प्रकृति अपनी अनमोल छठा विखेरती है। यह प्रथ्वी पर निवास करते जीवों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होता है। ऐ जंगल ,नदियाँ ,पहाड़ और पेड़-पौधे कुछ इस प्रकार अंकित हैं मानो जैसे इस पृथ्वी की खूबसूरती पर चार चाँद लग गए हों।

बहुत से लोग प्रक्रति प्रेमी होतें हैं। यह अक्सर ऐसी जगहों पे जाना बहुत पसंद करते हैं। जहाँ पर असीम शांति के बीच बहती नदियों के कल-कल , चिडियों की ची-चिहाहट इन्हें मंत्रमुग्ध सा कर देती हैं। कुछ इसी प्रकार मध्यप्रदेश की गोद में स्थित दमोह , मध्यप्रदेश के जिलो की सूचि में शामिल है। दमोह और जबलपुर जिले की सीमा में स्थित रानी दुर्गावती वन्य अभ्यारण में स्थित भैंसाघाट अपनी खुबसूरत वादियों के लिए प्रसिद्द है।

Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh : दमोह जिले का निदान जलप्रपात (भैसा घाट जलप्रपात)

जबलपुर से दमोह हाईवे रोड पर सिग्रामपुर पुलिस चौकी और वीरागना रानी दुर्गावती प्रतिमा के बीचो-बीच से तेंदुखेडा के लिए 27 मील रोड गया है । 14 किलोमीटर दुरी पर और तेंदुखेडा रोड से 500 मीटर एवं वीरागना रानी दुर्गावती सिंगौरगढ़ इतिहासिक किला स्थल से 3 किलोमीटर पर स्थित है।

Nidan Kund Water Fall Bhaisaghat Damoh Madhya Pradesh
निदान कुंड जलप्रपात भैसाघाट दमोह

निदान जलप्रपात दमोह, (Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh) मध्य प्रदेश के पास स्थित है। यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक दर्शनीय स्थल है। झरना हरे-भरे हरियाली और ऊंचे पेड़ों से घिरा हुआ है और माना जाता है कि इसमें हीलिंग शक्तियां हैं। झरने के पास स्थित भगवान शिव को समर्पित एक मंदिर है और आगंतुक झरने के पवित्र जल में डुबकी लगा सकते हैं। पर्यटक यहां बोटिंग, स्विमिंग और ट्रेकिंग गतिविधियों का भी लुत्फ उठा सकते हैं।

भैसा घाट जलप्रपात मध्य प्रदेश के दमोह जिले में स्थित है। यह दमोह से लगभग 12 किमी दूर भैसा घाट रोड पर स्थित है। झरना लगभग 15 मीटर ऊंचा है और हरे-भरे हरियाली से घिरा हुआ है। यह स्थानीय लोगों और पर्यटकों के बीच समान रूप से एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। झरने का दौरा करने का सबसे अच्छा समय मानसून के मौसम के दौरान होता है जब जल स्तर अधिक होता है।

आज हम शहर की भागदौड से दूर कही चैन की साँस लेना चाहें तो बो हमें प्रकृति गोद में ही मिलेगा, अगर आप घूमनें के शौकीन हैं तो आप जबलपुर, दमोह या सागर जिलों के पास हैं तो आप एक बार जरुर इस प्राकृतिक और इतिहासिक स्टथल जरुर आयें। न

भैसाघाट पहाड़ी की चड़ाई (Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh)

यह दमोह जिले की प्राकर्तिक नजारा से भरपूर सबसे खूबसूरत स्थान है यहाँ पर मौजूद है नजारा पॉइंट, वीरांगना रानी दुर्गावती का सिंगौरगढ़किला, रानी दुर्गावती अभ्यारण्य एवं प्राक्रतिक वादियों से भरपूर लहराती बलखाती पहाड़ी पर चढ़ती हुई खतरनाक सड़क जो डरावनी और सुन्दर दोनों है ।

Bhaisaghat Singrampur Damoh
भैसाघाट पहाड़ी की चड़ाई

नज़ारा व्यू पॉइंट सिंगौर गढ़, रानी दुर्गावती सिंगौर गढ़ किला, सिंगौर गढ़ की मढिया, सिंगौर गढ़ का तालाब, वाइल्ड लाइफ सेंचुरी, छोटा चक्कर, बड़ा चक्कर, रेस्ट हाउस, रानी दुर्गावती पार्क,

भैसाघाट

अभी मै इस ब्लॉग मै भैसाघाट जलप्रपात के बारे बता रहा हूँ । यह जलप्रपात आपको दमोह जिले के सिंग्रामपुर पहाड़ी के ऊपर दिखने को मिलेगा। इस झरने तक पहुचने के लिए आपको रानी दुर्गावती अभ्यारण्य से होकर जाना होता है और आगे का रास्ता भैसाघाट का होता है। भैसाघाट में आप खूबसूरत पहाड, घाटी और बंदर देखने मिल जाएगा।

Bhaisa Ghat Jal Prapat Damoh
Bhaisa Ghat Jal Prapat Damoh

भैसाघाट नाका

भैसाघाट नाका यह स्थान बहुत खूबसूरत है आपको यह पर आकर मजा आ जायेगा। यह पर इतनी खूबसूरत चटटाने है कि बस चटटानों को देखते रहों। यह जगह देखने के लिए आपको भैसाघाट से उपर आना होता है। यहां पर आपको वन विभाग का कार्यालय मिल जाएगा। कार्यालय में आपको अपनी गाडी का टिकट लेनी होती है हम लोगों का यहाँ 80 रूपए बाइक लगा था।

भैसाघाट जलप्रपात

Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh इस कार्यालय से 1 किमी की दूरी पर भैसाघाट जलप्रपात स्थित है। आप अपनी गाडी पार्क करके भैसाघाट जलप्रपात देख सकते है। यह पर आपको भैसाघाट निदान जलप्रपात का खूबसूरत नजारा देखने मिलेगा साथ ही चटटान से बहता हुआ पानी ऐसा लगता है मानो चटटान के उपर दूध बह रह है। चटटान में बिल्कुल सफेद पानी दिखता है।

अगर आप भैसाघाट जलप्रपात एवं कुंड को पास से देखने चाहते है तो आपको पहाडी रास्ते से चलाना होगा यह पर आपके आने जाने के लिए कच्ची सीढियो का निर्माण किया गया आप असानी से जा सकते है मगर छोटे बच्चे एवं बूढे लोगो को यह पर चलने मे जरूर परेशानी हो सकती है। क्योकि जो रास्ता बनाया गया है टेढा मेढा है कही उबाड खाबड है इसलिए आपको यह पर दिक्कत हो सकती है।

नोहटा शिव मंदिर (नोहलेश्वर शिव मंदिर) दमोह बहुत खूबसूरत नक्काशियों से परिपूर्ण कल्चुरी काल में निर्मित एक बहुत ही आकर्षित मंदिर है

Nidan Waterfall Damoh
Nidan Waterfall Damoh

आप इस रास्ते चलते हुए Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh की चटटानो का दृश्य देख सकते है जो बहुत खूबसूरत एवं अनोखा है। आप इस रास्ते मे झरने की आवाज भी आने लगेगी मगर आपको झरना रास्ते से नहीं दिखाई देगा। उसके लिए आपको पूरा नीचे तक आना होगा तब ही आपको झरना दिखागा। आप संभलकर इस झरने और भैसाघाट कुंड तक पहुच सकते है।

यह पर आपको बहुत ही खूबसूरत भैसाघाट कुंड देखने मिलगा जिसमें आप नहा भी सकते है भैसाघाट कुंड से आप आगे आएगे तो आपको भैसाघाट जलप्रपात मिलेगा। यह जलप्रपात चटटानों के बीच से बहता पानी इतना खूबसूरत लगता है कि इसकी बारे मे बताना मुश्किल हो सकता है।

यह कि सुंदरता आपका मन मोह लेती है यह पर आकर आपको बहुत अच्छा लगता है। यह पर चटटानों की बनावट कुछ अलग तरह की है जो आप यह पर बैठाकर देख सकते है।

आप यह पर जाए तो संभलकर जाए क्योकि चटटानों मे फिसलन बहुत ज्यादा होती है आप पानी वाली जगह में खडे भी नहीं हो सकते है और भैसाघाट जलप्रपात के पास जाते है जैसे हम लोग गए थे सेल्फी के लिए तो संभलकर जाए क्योकि यह जगह एक दुर्घाटना संभवत क्षेत्र है, कभी भी दुर्घाटना हो सकती है। इसके अलावा बरिश के समय में यह पर आपको और ज्यादा ध्यान रखना चहिए क्योकि पानी कभी भी बढा सकता है। झरने में इसलिए सुरक्षित रहे।

Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh
Bhaisa Ghat Nidan Waterfall Damoh

यहां पर वैसे गार्ड भी रहता है। यह पर आपको खुद ही सुरक्षित रहना पडेगा और झरने के आसपास भी आप अपना ध्यान स्वयं रखे।
यह पर आपके खाने पीने की दुकाने नहीं मिलेगी इसलिए आप अपने साथ खाने पीने का सामना साथ लेकर जाए एवं जो भी कचरा हो वो अपने साथ वापस लाये।
कुछ टिप्स आपके लिए आप :-

  1. यह पर आप शूज पहन कर आये क्योकि वहां आपको चलने में आरामदायक होगा।
  2. अपने लिए खाने एवं पीने का पानी स्वयं लाये क्योकि यहां पर आपको दुकान नहीं मिलेगी।
  3. बच्चे एवं बूढे के लिए यह का पहाडी रास्ता रिस्क हो सकता है इसलिए आप इस बात का जरूर ध्यान दें।
  4. पहाड़ी चट्टानों के पास पानी वाली जगह पर बहुत ज्यादा फिसलन होती है इसलिए सुरक्षा का बहुत ज्यादा ध्यान दें क्योंकि आपको गंभीर चोट लग सकती है ।
  5. सेल्फी के चक्कर में खाई के करीब न जाए क्योकि यह रिस्की हो सकता है।
  6. यह मेरे आपस प्रार्थना है कि इतना अच्छा दर्शनीय स्थल का गंदा न करें अगर आप पाॅलीथिन या पानी की बोतल लेकर आते है उसे डस्टबिन में डाले।
  7. इस जगह का आंनद आप अपनी फैमिली , फेडस और कप्लस लोग भी आ सकते है। यह पर छुटी के दिन बहुत भीड रहती है।
  8. आप यहां पर जाकर बहुत मजे कर सकते है।
  9. बरसात के समय में यह पर अचानक झरने में पानी बढ सकता है तो आप संभल कर रहें।
    यह पर आकर आपको जरूर अच्छा लगेगा आप यहां पर आये हो या आने वाले हो तो हमे जरूर कमेंट कर बताना।

निकटवर्ती दर्शनीय स्थल

सिंगौरगढ़ किला, वीरांगना रानी दुर्गावती वन्यजीव अभयारण्य, जलेहरी धाम, दिव्य किशनगढ़ धाम, किशनगढ़ जलप्रपात, तपशिला, किशन गढ़ की खाई, नोहटा शिव मंदिर दमोह

इन्हें भी देखे

नाहन देवी मंदिर जबलपुर, तिग्मा कंकाली देवी मंदिर बहोरिबंद, Suhajni Mata Mandir Majholi Jabalpur सुहजनी वाली माता मझौली जबलपुर, अमरकंटक यात्रा, कचनार सिटी जबलपुर, भगवान विष्णु बारह मझौली जबलपुर,

Scroll to Top
Andaman Honeymoon Trip : अंडमान-निकोबार द्वीप के समुद्री तट Andaman Islands : घूमने का खास आनंद ले Andaman Vs Maldives : मालदीव से कितना सुंदर है अंडमान-निकोबार Andaman & Nicobar Travel Guide : पानी की लहरों का मजेदार सफ़र Andaman and Nicobar Islands Trip : मालदीव से भी ज्यादा खूबसूरत है अंडमान-निकोबार