×

Best Tourist Places In Seoni District : सिवनी जिले के पर्यटक स्थल | Seoni Madhya Pradesh

Seoni Madhya Pradesh

सिवनी मध्यप्रदेश के 54 जिलों में से एक हैं इसका यह नाम सियोना वृक्ष के कारण पड़ा हैं जिससे यहाँ पर ड्रम-ढोलक भी बनाई जाती हैं माना जाता यहाँ पर सियोना वृक्षों का बहुत ही बड़ा जंगल हैं यहाँ पर बहुत ही शानदार पर्यटक स्थल भी मौजूद हैं जिनको देखने के लिए बड़ी मात्रा में यात्री यात्रा करने के लिए अपनी पूरे परिवार के साथ में आते हैं

Siddha Ghat Seoni : सिद्ध घाट सिवनी

यदि आप सिवनी आते है तो यह सिद्ध घाट में घुमने के लिए जरुर जाएँ जोकि यहाँ के प्रमुख्य घाटों में से एक हैं सिवनी जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल भी है। यह घाट बेनगंगा नदी के तट पर स्थित है। यहां पर वैनगंगा नदी के बीच में आपको भगवन शिवजी का सुन्दर और आकर्षक मंदिर देखने के लिए मिलता है।

यह जो शिवजी का मंदिर हैं वह बहुत ही खूबसूरत लगता है। बरसात के समय में यहां पर जाने में रोक लगा दिया जाता हैं। क्योंकि यहाँ पर पानी का बहाव बहुत ही तेज हो जाता हैं पानी काम होने पर आप यहाँ पर जा सकते हैं।

यह सिद्ध घाट सिवनी जिले के केवलारी तहसील में स्थित है। आपको यहां पर जाकर बहुत अच्छा लगेगा। यहां पर चट्टानों का बहुत अच्छा द्रश्य भी देखने के लिए मिलता है।

Bhimgarh Dam Seoni : भीमगढ़ बांध सिवनी

भीमगढ़ बांध सिवनी जिले के पर्यटन स्थलों में से एक हैं। भीमगढ़ बांध सिवनी जिले में सिवनी लखनादौन मार्ग में स्थित है। यह एक बहुत ही सुंदर और मनमोहक जलाशय है। मध्यप्रदेश में बना यह पहला बांध है जो मिटटी से बंधा हुआ हैं। ऐसा बांध आपको कहीं पर भी देखने के लिए नहीं मिलेगा।

आप इस बांध में घूमने के लिए आ सकते हैं। इस बांध में बरसात के समय घूमने के लिए आना सबसे अच्छा समय है, क्योंकि बरसात के समय पानी ओवरफ्लो होता है और इसके गेट खोले जाते हैं, जिसका दृश्य बहुत ही खूबसूरत रहता है।

Banjari Mata Temple Seoni : बंजारी माता मंदिर सिवनी

बंजारी माता का मंदिर सिवनी जिले के धार्मिक स्थलों में से एक हैं। यह मंदिर सिवनी जबलपुर नागपुर हाईवे रोड में बना हुआ हैं। यहाँ पर मंदिर का सुन्दर द्रश्य अलग ही प्रकार का दिखाई देता हैं, जो जंगलों के बीच में बाना होने के कारण इस मंदिर की सुन्दरता और भी अधिक बढ़ जाती हैं।

यदि आप इस मंदिर में घुमने के लिए जाते हैं, तो संभल कर जाएं क्योंकि यहाँ पर बहुत सारे बन्दर हैं और यहाँ के बन्दर बहुत ही सरारती हैं। इस मंदिर में ठहरने की भी सुविधा है।