×

Orang National Park Assam : ओरंग राष्ट्रीय उद्यान असम

Rajiv Gandhi Orang National Park Assam

Orang National Park Assam : ओरंग नेशनल पार्क जो असम के दरांग और सोनितपुर जिलों के ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी तट पर स्थित गैंडों और बाघों की आबादी के लिए जाना जाता है। ओरंग राष्ट्रीय उद्यान 79.29 वर्ग किमी क्षेत्र शामिल है, साथ ही इसे मिनी काजीरंगा भी कहा जाता है। क्योंकि यहाँ पर बाघों की आबादी वहुत ज्यादा है, साथ ही यहाँ पर सबसे ज्यादा संख्या में ग्रेट इंडियन हॉर्न्ड राइनो (राइनोसेरोस यूनिकोर्निस) का घर हैं।

पिछले कुछ दशक में अवैध शिकार के कारण भारतीय गैंडो की जनसंख्या में कमी आई थी, लेकिन अब संरक्षित क्षेत्र होने के कारण फिर से गैंडों की संख्या में वृद्धि हुई है।ओरंग राष्ट्रीय उद्यान को साल 1985 में एक वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया, इसके बाद 13 अप्रैल 1999 को इसे राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया।

ओरंग राष्ट्रीय उद्यान में एक समृद्ध वनस्पतियों और जीव तंत्र मौजूद हैं, जिनमें मुख्यतः भारतीय गैंडे, एशियाई हाथी, हॉग हिरण, पिग्मी हॉग, जंगली भैंस, जंगली सूअर, सिवेट, तेंदुआ, खरगोश, साही भी पर्याप्त संख्या में और बंगाल टाइगर आदि शामिल हैं। नदी मौजूद दुर्लभ जीव गंगा डॉल्फिन का घर भी है।

अब तक 244 से भी अधिक प्रजातियों के जीव देखे जाने की सूचना के साथ एविफ़ुना की आबादी भी काफी समृद्ध हुई है। आपकों इस पार्क में प्रवासी पक्षीके साथ, जल पक्षी, शिकारी, मैला ढोने वाले और खेल पक्षी भी देखने को मिल जायेंगे । साथ ही बंगाल फ्लोरिकन, स्पॉट-बिल्ड पेलिकन, रूडी शेल्डक, गडवाल, मल्लार्ड, पिंटेल, ब्लैक-नेक्ड स्टॉर्क, ग्रेटर एडजुटेंट स्टॉर्क, लेसर एडजुटेंट स्टॉर्क, वूली-नेक्ड स्टॉर्क, पलास फिशिंग ईगल आदि भी यहाँ देखने को मिल सकतें हैं।

ओरंग राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुचें

पार्क तेजपुर से लगभग 32 किमी की दूरी पर स्थित है, इसके अलावा आप गुवाहाटी जो असम की राजधानी से भी 3 घंटे की ड्राइव कर पहुँच सकतें है। इसके सबसे निकटतम हवाई अड्डा तेजपुर में सलोनीबाड़ी हवाई अड्डा है।

ओरंग राष्ट्रीय उद्यान आस-पास के स्थान

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान जो ओरंग राष्ट्रीय उद्यान से 85 किमी दूर हैं। भालुकपोंग जो एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के साथ अरुणाचल प्रदेश के प्रवेश बिंदुओं में से एक है। भालुकपोंग ओरंग नेशनल पार्क से 60 किमी की दुरी पर है। नामेरी राष्ट्रीय उद्यान (टाइगर रिजर्व )भी ओरंग राष्ट्रीय उद्यान से 70 किमी दुरी पर स्थित है। तेजपुर ओरंग राष्ट्रीय उद्यान से 32 किमी दूर, तेजपुर असम का एक ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण शहर है।

Post Comment