×

Katav Dham Majholi Jabalpur : दो पहाड़ियों के बीच का खुबसूरत द्रश्य यह जगह आपको बहुत पसंद आयेगी।

Ranital Katav Majholi Jabalpur

कटव धाम मझौली भारत के मध्य प्रदेश राज्य में जबलपुर के पास एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल है। यह केन नदी के तट पर स्थित है और भगवान शिव को समर्पित अपने प्राचीन मंदिर के लिए जाना जाता है। कटाव धाम अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी जाना जाता है, क्योंकि यह हरे-भरे जंगलों और पहाड़ों से घिरा हुआ है। श्रावण (जुलाई-अगस्त) और कार्तिक (नवंबर-दिसंबर) के महीनों के दौरान हर साल हजारों भक्तों द्वारा मंदिर का दौरा किया जाता है।

एक ऐसा प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिसे हम कटाव धाम कहते हैं जो दो पहाड़ियों के सुन्दर द्रश्य के लिए जाना जाता हैं। कटाव धाम में दो पहाड़ियों के बीच से केन नदी बहती है। यहाँ पर आपको बहुत से धार्मिक मंदिर देखने के लिए मिल जायेंगे। यहाँ पर पहाड़ियों में हनुमान जी का मंदिर बना हुआ है, जो बहुत ही सुन्दर और द्रश्यमय हैं जिसे हम लाल मंदिर भी कहते हैं।

जबलपुर जिले में स्थित कटाव धाम मझौली

यह मंदिर जबलपुर जिले में अधिक प्रसिद्ध है मंदिर तक पहुँचने के लिए पुल बनाया गया हैं जिसके द्वारा आप मंदिर तक पहुँच सकते हैं। जो बहुत रोमांचक रहता है। जहाँ पर प्रकृति आपको अपना बहुत ही सुंदर दृश्य दिखाती हैं। बरसात के मौसम यह स्थान चारों तरफ हरियाली से भरा रहता हैं।

कटाव धाम मझौली

इस जगह का नाम कटाव धाम इसलिए पड़ा है, क्योंकि यहाँ पर केन नदी ने दो चट्टानों को काटकर अपना रास्ता बनाया हुआ है। ऊँची पहाड़ी के किनारे से ही रोड बनी हुई है। आप सफ़र बस में करते हुए भी नदी और यहाँ का खुबसूरत द्रश्य देख सकते हैं। यह नदी अधिक गहरी है। नदी का सारा पानी डैम में इकट्ठा हो जाता हैं।

Vaidanti Ashram Katav Dham Majholi Jabalpur
वैदंती आश्रम कटव धाम मझौली जबलपुर

कटाव धाम मझौली में घुमने के लिए जगह

कटाव धाम घूमने के लिए बरसात का समय सबसे बेहतरीन रहता हैं बरसात होने के बाद ठंड के किसी भी महीने में आप अपने परिवार के साथ में यहाँ पर घुमने के लिए अ सकते हैं। कटाव धाम में घुमने के लिए आप अपने खुद के वाहन से भी जा सकते हैं। यहाँ घुमने के लिए आप कार या बाइक से भी आसानी से पहुंच जायेंगे।

आपको यहां पर अधिक संख्या में बंदर देखने के लिए मिलेंगे। जो बहुत सरारती हैं। यहाँ पर लोग इन बंदरों को खाना भी देते जिस कारण ये बंदर भी यहीं पर रहते हैं और अपने साथ लाई हुई चीजों का ध्यान रखें नहीं तो बंदर आपसे चीजें छीन सकते हैं।

जबलपुर के दो खूबसूरत जलप्रपात

हनुमान जी का लाल मंदिर कटाव धाम मझोली

कटाव धाम पर में बना हनुमान जी का प्रसिद्ध मंदिर यह मंदिर बीच पहाड़ी में के सामने बना हुआ है। यह मंदिर अति सुंदर लगता हैं। जो लाल रंग से पुता हुआ हैं और यह मंदिर हनुमान जी को समर्पित है। यहाँ तक आप पुल पे चढ़कर ही जा सकते हैं। पुल टूटा होने के ही वजह से यहाँ जाने पर प्रतिबन्ध लगा दिया जाता हैं। पानी कम होने पर आप यहां घूमने के लिए जा सकते हैं।

Katav Dham Majholi Jabalpur
Katav Dham Majholi Jabalpur


कटाव धाम आने में आपको राम जी का बड़ा ही सुन्दर मंदिर देखने को मिलेगा। जहाँ प्रभु श्री राम, लक्ष्मण और माता सीता जी की भव्यता भरी प्रतिमा देखने को मिलेगी। साथ ही यहां पर हनुमान जी का मंदिर भी बना हुआ है।

ये मंदिर नदी के किनारे में बने हुए हैं। यहाँ पर एक आश्रम भी बना हुआ है। यहाँ पर आना बरसात के मौसम में अधिक सुहाना लगता हैं क्योंकि उस समय नदी में पानी की धाराएँ तेज होतीं हैं और चारों ओर हरयाली ही हरयाली रहती हैं। यहां पर नदी में हमेशा ही पानी देखने के लिए मिलता है।

कटाव धाम का मेला

जबलपुर जिले की बहुत ही प्रसिद्ध जगह कटाव धाम है। जो एक जगह धार्मिक है। यहाँ पर हर साल 26 जनवरी के समय विशाल मेले का आयोजन किया जाता है। वहां पर स्थित मैदान में यह मेला लगाया जाता है। इस मेले में तरह-तरह के झूले देखने के लिए मिलते हैं दुकानें भी सामानों से भरी रहती हैं। आप भी यहां पर आकर घूमने का मजा ले सकते हैं। दूर-दूर से लोग यहाँ पर मेले का आनंद लेने के लिए आते हैं।

कटाव धाम आश्रम

यह आश्रम कटाव धाम में स्थित है। जो भगवान श्री राम जी के मंदिर के पास यह आश्रम बना हुआ है। आप भी अपने परिवार के साथ में इस आश्रम में भी घूमने के लिए जा सकते हैं। आश्रम में साधु संत लोग रहते हैं। माना जाता हैं कि प्राचीन समय साधु संत लोग इस कटाव घाट में तपस्या किया करते थे यहां पर आपको और आश्चर्य जनक चीजें भी देखने मिलेंगी। यह स्थान हमेशा से पर्यटकों के आकर्षक का स्थान रहा हैं।

Lodha Shidh Katav Dham Majholi Jabalpur
लोढ़ा सिद्ध धाम कटव मझोली जबलपुर

मृगनाथ मंदिर कटाव धाम जबलपुर

मृगनाथ मंदिर कटाव धाम में बना हुआ बहुत ही सुदर स्थान हैं यह स्थान ऊँची पहाड़ी में बना हुआ हैं जहाँ पर जाने के लिए आपको सीढ़ियों से होकर जाना पड़ेगा एक सुंदर मंदिर है। जिसकी ऊँचाई भी अधिक हैं।

जहाँ पर जाकर आप कटाव धाम का सारा द्रश्य देख सकते हैं। इस मंदिर के बारे में यह भी कहा जाता हैं, मंदिर में हम जो भी मनोकामना मानते हैं। वह सारी मनोकामना पूर्ण हो जाती हैं। यहाँ पर मिर्गी के मरीज ठीक हो जाते हैं।

यदि आप यहाँ पर जाते है तो पानी की बोटल अपने साथ में अवश्य लेकर जाये क्योंकि सीढ़ियों को चढ़ते-चढ़ते आप थक सकते हैं और आपको प्यास भी लग सकती हैं और ऊपर आपको पानी मिलना बहुत ही मुस्किल हैं।

कटाव धाम कहां पर स्थित है

मध्यप्रदेश में स्थित जबलपुर जिले का एक मुख्य पर्यटन स्थल है। कटाव घाट जबलपुर जिले में मझौली तहसील से 7 किलोमीटर की दुरी में स्थित है।

Katav Jabalpur

Post Comment