भारत देश वहुत ही बड़ी संख्या में मौजूद पर्यटन स्थलों के लिए जाना जाता है। भारत में विविध संस्कृतियों रंग से लेकर मन को मोह लेनी वाली प्राकृतिक सुंदरता, रोमांचक और साहसिक गतिविधियों से लेकर खूबसूरत समुद्र तटों से हिमालय की वर्फ और कही विशाल रेगिस्थान तक सब कुछ यहाँ देखने को मिलता है।
इसलिए यदि आप सम्पूर्ण भारत देश की यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो आपको निश्चित रूप से नीचे सूचीबद्ध किये गए स्थानों को जरुर देखना चाहिए। हमने इस वेबसाइट में हिल स्टेशनों से लेकर समुद्र तटों तक, गाँव से लेकर शहरों तक, वाइल्ड लाइफ से लेकर संस्कृति तक हमने लगभग सभी को कवर किया है। aryango.com में आपको भारत देश में पर्यटन का सबसे अच्छा अनुभव कराने के लिए बहुत से लेख लिखे है।
भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रमुख पर्यटन स्थल की सूची Best Tourist City in India
आगरा
आगरा शहर कई ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्मारकों का घर है, जो इसे भारत देश में मौजूद सबसे अधिक देखी जाने वाली प्रसिद्ध जगहों में से एक बनाता है। बेशक, आगरा शहर में देखने के स्थानों की इस सूची में सबसे प्रथम ताजमहल है, जो दुनिया की सबसे प्रसिद्ध इमारतों और विश्व विरासत में से एक है।


सफेद संगमरमर से बनी यह खूबसूरत इमारत मुगल काल वास्तुकला का एक नयाव नमूना और आदर्श उदाहरण है, जैसे आगरा का प्रसिद्ध किला, सम्राट अकबर का मकबरा और फतेहपुर सीकरी का बुलंद दरबाजा जो लाजवाब और यादगार लुत्फ उठाने के लिए भी यह एक बेहतरीन जगह में से एक है।
गोवा
गोवा को भारत देश में मौजूद घूमने के लिए सबसे अच्छे पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। इसके विशाल सफेद रेतीले समुद्र तट, जो खजूर के पेड़ से भरा पड़ा हैं। स्वादिष्ट व्यंजन और आरामदेह पर्यटन स्थल।


गोवा की यात्रा करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों के मौसम का है, क्योंकि सर्दियों का मौसम एकदम सही है (हालांकि यह यह महंगा भी हो सकता है)। समुद्र तट के अलावा, गोवा की नाइटलाइफ़ निश्चित रूप से ऐसी चीज़ नहीं है जिसे आपको मिस करना चाहिए। Read more…
अमृतसर
अमृतसर को वर्ष 1577 में सिखों के गुरु राम दास जी द्वारा स्थापित किया गया, अमृतसर को सिख धर्म की आध्यात्मिक राजधानी भी माना जाता है। सिख धर्म का सबसे पवित्र गुरुद्वारा, अमृतसर स्वर्ण मंदिर शहर के केंद्र में स्थित है। इसे स्थानीय रूप से हरमंदिर साहिब गुरुद्वारा के नाम से भी जाना जाता है। यहाँ विश्व का सबसे बड़ा फ्री भोजनालय हैं जिसमें लगभग प्रति दिन एक से दों लाख लोग भोजन करतें हैं।


अमृतसर में अन्य लोकप्रिय स्थान अकाल तख्त साहिब और माता के मंदिर हैं। अमृतसर के लस्सी और चिकन टिक्का दो अद्भुत व्यंजन हैं।
शिमला
हिमाचल प्रदेश की खुबसूरत राजधानी शिमला भारत के प्रसिद्ध हिल स्टेशनों में से एक है। शिमला का टाउन हॉल और हिमालय के लुभावने दृश्य के साथ, यह जगह बहुत सारे पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करती है।


शिमला शहर की असली विरासत को जानने के लिए आप वाइस रीगल लॉज, क्राइस्ट चर्च और गॉर्टन कैसल को भी देखने जा सकते हैं। शिमला में सर्दियों के दौरान, आप बर्फीले पहाड़ देखने लायक होती हैं। Read more….
ऊटी
ऊटी को उधगमंडलम के नाम से भी जाना जाता है। ऊटी तमिलनाडु राज्य का एक हिल स्टेशन है। यहाँ की सुखद जलवायु, भारत के पश्चिमी घाटों का खुबसूरत दृश्य और अति शांतिपूर्ण वातावरण के कारण यह शानदार पर्यटन स्थल है।


यह आप चाय के बागानों से भरे, हरे-भरे बगीचों का मनमोहक द्रश्य, ब्रिटिश काल के सुंदर बंगलों और मसालेदार भोजन के लिए ऊटी प्रसिद्ध है। गर्मी की छुट्टियों के दौरान आमतौर पर ऊटी में वहुत अधिक भीड़ होती है, क्योंकि यहाँ ज्यादातर पर्यटक एक या दो सप्ताह तक छुट्टियाँ मानतें हैं। कभी छोटा शहर रहा ऊटी आज चहल-पहल भरा पर्यटन केंद्र है जहां साल भर पर्यटकों का आना-जाना रहता हैं। Read more….
एलेप्पी
नेशनल ज्योग्राफिक ट्रैवलर के अनुसार एलेप्पी शहर दुनिया के दस सबसे खूबसूरत स्थानों में से एक है, जो मालाबार तट पर स्थित हैं, जो केरल के बैक वाटर प्रकृति की असली सुंदरता को प्रदर्शित करता हैं।


एलेप्पी आयुर्वेदिक मालिश के लिए भी प्रसिद्ध है। एलेप्पी में हाउसबोट और केरल के प्यारे व्यंजन, विशेष रूप से मालाबार चिकन करी और पुट्टू यहाँ पर्यटकों में प्रसिद्ध हैं।
जयपुर
राजस्थान की खुबसूरत गुलाबी रंग से भरी राजधानी जयपुर, पर्यटकों में लोकप्रिय हैं। जयपुर को ‘पिंक सिटी’ के नाम से भी जाना जाता है। भारत में ऐसे कुछ ही शहर हैं जो अतीत के समृद्ध इतिहास को प्रदर्शित करते हैं, उनमें से जयपुर भी एक है।


जयपुर के प्रसिद्ध लोकप्रिय स्थलों में हवा महल, सिटी पैलेस, जंतर मंतर और अंबर किला हैं। यदि आप शाही विरासत और वास्तुकला का अनुभव करना चाहते हैं तो आप जयपुर की यात्रा अवश्य करें।
लद्दाख


लेह की राजधानी लद्दाख, अपनी सुन्दर झीलों, ठंडी हवाओं, ग्लेशियरों और रेत के टीलों के लिए प्रसिद्ध है। लद्दाख जो आधुनिक दुनिया से अभी भी अपनी दूरी बनाए रखी है।
लद्दाख के सबसे प्रसिद्ध पर्यटक आकर्षण का केंद्र पैंगोंग झील, त्सो मोरीरी झील और लेह पैलेस हैं।
मैसूर


कर्नाटक राज्य में स्थित मैसूर 1399 से 1947 तक मैसूर साम्राज्य की राजधानी था। मैसूर को कई नामों से भी जाना जाता है जैसे गार्डन सिटी, आइवरी सिटी, सिटी ऑफ योगा और सिटी ऑफ पैलेस।
इसके केंद्र में भारत में सबसे अधिक पर्यटकों द्वारा देखे जाने वाले स्मारकों में से एक मैसूर पैलेस है, इसे अंबा विलास पैलेस के नाम से भी जाना जाता है। यह स्थान अभी भी अतीत की समृद्ध वास्तुकला और संस्कृति को समेटे हुए है।




