×

Best 3 National Park in Andhra Pradesh

National Park in Andhra Pradesh

National Park in Andhra Pradesh : आंध्र प्रदेश भारत के पूर्वी तट पर स्थित है, इसी पूर्वी घाट की पहाड़ी श्रृंखलाएँ जो भारत के पूर्वी तट के लगभग समानांतर फैली हुई हैं, उत्तर में ओडिशा की महानदी नदी घाटी से लेकर दक्षिण में तमिलनाडु की सिरुमलाई पहाड़ियों तक फैली हुई हैं। पूर्वी घाट की पहाड़ी 1,600 किमी तक फैली हुई हैं, जिसका फैलाव क्षेत्रफल लगभग 75,000 वर्ग किलोमीटर से ऊपर के क्षेत्र में हैं। इसी पूर्वी घाट की पहाड़ी में आंध्र प्रदेश के कुल तीन राष्ट्रीय उद्यान हैं, आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित हैं। साथ ही कई बड़ी नदियों जैसे गोदावरी, कृष्णा और कावेरी राष्ट्रीय उद्यान की पहाड़ी क्षेत्रों जैव विविधता से भर देती हैं।

3 National Park in Andhra Pradesh

पूर्वी घाट के उत्तरी भाग में, विशेष रूप से, नम पर्णपाती और अर्ध-सदाबहार जंगलों का व्यापक विस्तार है जो उच्च जैव विविधता और कई दुर्लभ प्रजातियों को आश्रय देते हैं। यहाँ पर आप एक-एक करके आंध्र प्रदेश राष्ट्रीय उद्यान के बारें में जान सकतें हैं

Papikonda National Park

Papikonda National Park Andhra Pradesh
Papikonda National Park Andhra Pradesh

पापिकोंडा राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश की पापी पहाड़ियों में राजा महेंद्रवरम के पास अल्लूरी सीतारमा राजू और एलुरु जिलों में स्थित है। यह एक महत्वपूर्ण पक्षी और जैव विविधता वाला पार्क जिसका क्षेत्रफल 1,012.86 वर्गकिमी (391.07 वर्गमील) है। वर्ष 2014 में पोलावरम बांध के निर्माण के बाद पापिकोंडा का कोई भी हिस्सा पूर्वी और पश्चिमी गोदावरी जिलों से बाहर नहीं रहा। और पढ़ें…

Rameswaram National Park

Rajiv Gandhi (Rameswaram) National Park Andhra Pradesh
Rameswaram National Park Andhra Pradesh

रामेश्वरम राष्ट्रीय उद्यान जिसे राजीव गांधी राष्ट्रीय उद्यान नाम से भी जाना जाता हैं। यह आंध्र प्रदेश के कडप्पा जिले रामेश्वरम में स्थित है। इस पार्क क्षेत्रफल लगभग 2.4 वर्ग किलोमीटर है, जो उष्णकटिबंधीय और शुष्क पर्णपाती जंगल जो पेन्ना नदी के उत्तरी तट पर स्थित है। छोटा सा पार्क होने के बाबजूद यह एशियाई हाथियों के लिए प्रसिद्ध जंगल हैं। और पढ़ें…

Sri Venkateswara National Park

Gumti Wildlife Sanctuary Tripura

श्री वेंकटेश्वर राष्ट्रीय उद्यान आंध्र प्रदेश के तिरूपति में एक बायोस्फीयर रिजर्व पार्क, कुल क्षेत्रफल 353 वर्ग किमी है। यह पार्क में अनेक और सुन्दर झरनों के लिए जाना जाता है, जिनमें तालाकोना, गुंडालकोना और गुंजना आदि झरना शामिल हैं। 2010 में शेषचलम पहाड़ियों को बायोस्फीयर रिजर्व घोषित किया गया। और पढ़ें…

Climate Crisis : 2024 में मानव जाती के लिए खतरा दुनिया भर में CO2 संकट अब नहीं रोका जा सकता ? (The World’s Most Polluting Countries)

Previous post

Best 2 National Park in Arunachal Pradesh : दो खूबसूरत परिदृश्य वाले राष्ट्रीय उद्यान मौलिंग और नामदाफा अरुणाचल प्रदेश की शान

Next post

Best 9 National Park in Andaman and Nicobar Islands : अनेक छोटे बड़ें द्वीपों का द्वीपसमूह जो पूरे हिंद महासागर में फैले हुए हैं